सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी? Sabse Jyada Run Banane Waali Mahila Khiladi

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे भारत देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। लेकिन हॉकी के बाद भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल एकमात्र क्रिकेट है। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी लोकप्रिय माना जाता है। यही कारण है कि कई देशों की क्रिकेट टीम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला करती है। क्रिकेट टीम में पुरुष क्रिकेट टीम और महिला क्रिकेट टीम अलग अलग होती है। साथ ही इन दोनों टीमों के टूर्नामेंट भी अलग-अलग आयोजित किए जाते हैं।
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के बारे में अधिकतर सभी लोग जानते हैं। पुरुष क्रिकेट टीम में विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे कई खिलाड़ी मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन है?
आज हम अपने आर्टिकल के जरिए मुख्य रूप से किसी विषय पर जानकारी देने वाले हैं। तो भारत की महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर का नाम और उनके बारे में जानने के लिए हमारा लेख तक अवश्य पढ़ें।
कौन है महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली?
क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम मिताली राज का आता है। जी हां मिताली राज भारतीय क्रिकेट महिला टीम की बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने खेल से क्रिकेट जगत में अपनी एक अनूठी पहचान बनाई है। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं। साथ ही इन्होंने पूरी दुनिया के अंतर्गत महिला क्रिकेट क्षेत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।
कौन है मिताली राज?
मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में सबसे पहले नंबर पर आती हैं। मिताली राज का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 3 दिसंबर 1982 को हुआ था। उनकी माता का नाम लीला राज है जो कि एक अधिकारी थी। उनके पिता का नाम धीरज दोराई राज है, जो बैंक में शामिल होने से पहले वायु सेना में थे। मिताली राज के पिता धीरज राज भी क्रिकेटर की भूमिका निभा चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने भी मिताली राज के खिलाड़ी बनने के सफर में काफी प्रोत्साहन दिया। इतना ही नहीं उनके पिता ने अपने खर्चों में कटौती करके मिताली राज के यात्रा व खेल खर्चों में अपना धन लगाया। वहीं उनकी माता जी ने अपनी अधिकारी नौकरी भी मिताली राज के करियर बनाने के लिए छोड़ दी। ताकि वह अपना करियर क्रिकेट खेल में अच्छे से बना सके। इस प्रकार, आज मिताली राज के नाम, प्रसिद्धि और सफलता के पीछे उनकी माता और पिता दोनों का ही अहम योगदान है।
मिताली राज का शैक्षिक और करियर जीवन
मिताली राज की शिक्षा की बात करें तो मिताली की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद के कीज़ हाईस्कूल फॉर गर्ल्स विद्यालय से हुई। इसके बाद इंटर की पढ़ाई करने के लिए मिताली राज ने कस्तूरबा गांधी जूनियर, कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया। जब वह स्कूल थी तब अपने भाई के साथ वह क्रिकेट खेला करती थी। ऐसे में उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने भरतनाट्यम भी काफी समय सीखा लेकिन उसमे अधिक रुचि ना रखने के कारण क्रिकेट के लिए उन्होंने इस कला को पीछे ही रखा। हालांकि मिताली के भाई मिथुन राज एक काफी अच्छे भरतनाट्यम नृतक हैं।
करियर की शुरुआत
मिताली राज ने 10 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। साल, 1999 में मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला। इस पहले मैच में उन्होंने 114 रन बनाए। इसके बाद 17 अगस्त 2002 में जब मिताली 19 साल की थी तब उन्होंने विश्व के सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 209 के रिकॉर्ड को तोड़ा। साल 2005 में पहले विश्वकप फाइनल में मिताली राज में भारत का नेतृत्व किया था। यह मैच दक्षिण अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।
मिताली राज भारतीय टीम के कप्तान थी और उनकी कप्तानी में भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया था। मिताली राज को उनके खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं 2013 महिला विश्वकप में महिला खिलाड़ियों के ODI चार्ट में पहले नंबर की खिलाड़ी बनी थी। मिताली राज के अर्ध शतक और एक शतक उन्हें भारत के उपविजेता के रूप में प्रदर्शित करता है।
मिताली राज के अवॉर्ड्स अथवा उपलब्धियां
2021 : खेल रत्न पुरस्कार
2017 : विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड
2017 : बीबीसी की 100 सबसे प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में से एक
2017 : स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार
2017 : यूथ स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ एक्सीलेंस पुरस्कार
2015 : पद्म श्री पुरस्कार
2003 : अर्जुन पुरस्कार
2022 में क्रिकेट से लिया है संन्यास
भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया है। यह घोषणा उन्होंने 8 जून 2022 में सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
इस प्रकार, मिताली राज का नाम भारत की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी में सबसे पहले नंबर आता है। उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों को पूरे देश में उजागर करने के लिए मिताली राज पर एक बायोपिक भी तैयार की गई है। आपको बता दें, शाबाश मिठू, एक आगामी परियोजना है जिसमें तापसी पन्नू मिताली राज की अहम भूमिका निभा रही हैं। यह मिताली राज की एक बेहतरीन बायोपिक है। यह बायोपिक 18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। जिसको श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया है।
उम्मीद करते हैं कि आज के आर्टिकल के जरिए हमने आपको महिला क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली, मिताली राज के बारे में जो महत्वपूर्ण जानकारियां दी है वह आपके लिए लाभकारी व महत्वपूर्ण रही होंगी। इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे पेज पर विजिट करते रहें।
If you are looking for any kind of services related to the sports and game, then definitely visit Finndit.Com once.